आज पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा ईद का त्योहार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को दी शुभकामनाएं

KNEWS DESK – आज पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है| कल चाँद का दीदार होने के बाद आज दुनिया भर के अलग अलग हिस्सों में ईद-उल-फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा जा है | ईद के मौके पर देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में लोग मस्जिद में जाकर नमाज अता कर लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां देते दिख रहें हैं |

Eid Ul Fitr 2022: देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है ईद-उल-फितर का त्योहार,  देखें तस्वीरें - News Nationदेशभर धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-फितर त्यौहार

आपको बता दें कि भारत में बुधवार शाम ईद के चाँद के दीदार के साथ एक दुसरे को गले लगा कर लोगों ने ईद की  बधाई दी| वहीं आज देशभर ईद-उल-फितर त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बता दें कि देश के कई हिस्सों में कल भी ईद का त्यौहार मनाया गया था जिसमें केरल, कश्मीर और लद्दाख  शामिल हैं| वहीं अन्य राज्यों में आज यानि गुरुवार को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है| ईद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा कर अमन की दुआ मांग रहे हैं और फिर एकदूसरे को गले लगाकर बधाई देते नजर आ रहे हैं।

Eid Ul Fitr 2022: आज नहीं दिखा शव्वाल का चांद, देशभर में मंगलवार को मनाई  जाएगी ईद | Eid ul fitr festival celebrate on 3 may in india | TV9  Bharatvarshराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को दी ईद की शुभकामनाएं 

ईद के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी | उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पोस्ट कहा कि ” मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद देती हूँ | रमजान के पावन महीने के बाद मनाये जाने वाले इस पर्व से एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का संचार होता है। खुशियां बांटने का यह त्योहार क्षमा और दान करने की प्रेरणा देता है। मैं इस पवित्र अवसर पर कामना करती हूँ कि हमारा देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़े और सब देशवासी सदा अमन-चैन से रहें।”

पीएम मोदी ने ईद के मौके पर की स्वस्थ और खुश रहने की कामना

वहीं पीएम मोदी ने ईद के मौके पर अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर आपसी भाईचारे को बढ़ाने की कामना की | उन्होंने यह भी लिखा की ये त्यौहार एकजुटता और शांति की भावना फैलाएं | इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों के स्वस्थ और खुश रहने की कामना की |

About Post Author