बहराइच निर्माणाधीन भवन की छत गिरने से हुआ हादसा, दो मजदूरों की दबकर दर्दनाक मौत, दर्जनों घायल

रिपोर्ट – फ़राज अंसारी 

उत्तर प्रदेश – बहराइच के देहात कोतवाली स्थित लेजर रिजॉर्ट में रात लगभग 8 बजे छत गिरने से बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया | जहां निर्माणाधीन भवन की छत के गिरने से कई मजदूर छत के नीचे दब गए | सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने रेस्‍क्‍यू अभियान शुरू किया|

छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर

बता दें कि बहराइच के देहात कोतवाली स्थित लेजर रिजॉर्ट में शुक्रवार रात अचानक छत ढलाई के दौरान बल्‍ली गिर गई जिसके चलते पूरा छत का मलबा नीचे गिर गया|  छत गिरने से मलबे में कई मजदूर दब गए | दबे मजदूरों को निकलने के लिए आनन फानन में प्रशासन द्वारा राहत बचाव कार्य शुरू किया गया| जिसमें लगभग 10 घायल मजदूरों को निकाला गया, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है| वहीं  2 मजदूरों की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गयी| बताया जा रहा कि रिसॉर्ट के एक हिस्‍से में काम चल रहा है|  को छत पड़ रही थी|

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में मचा हाहाकार

हादसे के बाद तकरीबन रात के 1 बजे एसडीआरएफ की टीम पहुंचने के बाद राहत व बचाव कार्य में तेजी आई, देर रात से सर्च ऑपरेशन जारी है| वहीं इस बड़ी दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों मे हाहाकार मच गया| तो वही घटना को दबाने लेजर रिसार्ट का प्रबंधन तंत्र जुटा हुआ हैं | मौके पर एडीएम,एसपी सिटी, व सीओ सिटी के साथ कई थानो की फ़ोर्स मुस्तैद रही|