मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन के फिनाले में पहुंचीं भारतीय कंटेस्टेंट सिनी शेट्टी, Miss World 2024 का खिताब कर पाएंगी अपने नाम ?

KNEWS DESK- मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन का फिनाले शनिवार यानि आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में रखा गया है| इस कॉम्पिटिशन का आयोजन इंडिया में 28 साल बाद हुआ, जिसमें 112 उम्मीदवारों ने भाग लिया| 112 में से फिनाले तक पहुंचने वाली कंटेस्टेंट सिनी शेट्टी हैं, जो इस समय चर्चा में बनी हुई हैं|

सिनी शेट्टी मुंबई की रहने वाली हैं| मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन 2024 के लिए वो कॉम्पिटीट कर रही हैं| सिनी को जनता पूरा सपोर्ट कर रही है| अब देखना ये होगा कि आखिर इस कॉम्पिटिशन में वो कहां तक पहुंचती हैं| सिनी को फैंस अभी से ही काफी पसंद कर रहे हैं|

Miss World 2024: कौन है भारत को रिप्रेजेंट करने वाली सिनी शेट्टी - Latest  News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

बता दें कि सिनी शेट्टी मुंबई में 2 अगस्त 2001 को जन्मी थीं| उन्होंने अपनी पढ़ाई डोमिनिक सेवियो विद्यालय घटकोपर से की थी| इसके बाद उन्होंने वहीं के MK सोमैया कॉलेज से ग्रेजुएशन कम्प्लीट किया| सिनी खूबसूरत होने के साथ-साथ काफी होनहार भी हैं| वे भारतनाट्यम सीख चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं|

यहां देखें लाइव 

आप कॉम्पिटिशन को मिस वर्ल्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.missworld.com पर लाइव देख सकते हैं| इसके अलावा आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शाम साढ़े सात बजे सोनी लिव पर भी देख सकते हैं|

About Post Author