सुष्मिता सेन की ‘आर्या 3 अंतिम वार’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, सस्पेंस और एक्शन से है भरपूर

KNEWS DESK – बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस सुष्मिता सेन फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर छाई हुई हैं| एक्ट्रेस ने वेब सीरीज आर्या से ओटीटी पर डेब्यू किया था| उनकी इस सीरीज को फैन्स ने काफी पसंद किया था| इस सीरीज के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं| वहीं, अब सीजन 3 के सेकेंड पार्ट के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| वहीं, दर्शकों की उत्सुक्ता को बढ़ाते हुए मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है|

Aarya Antim Vaar Trailer: Sushmita Sen gears up for the Final Blow

सुष्मिता सेन ने ‘आर्या 3’ का ट्रेलर किया शेयर 

आर्या 3 अंतिम वार का ट्रेलर जारी कर दिया गया है | इस ट्रेलर को सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है| ट्रेलर देखने में बेहद ही दमदार लग रहा है| ट्रेलर में सुष्मिता का एक बार फिर एक्शन मोड देखने को मिला है|

इस सीरीज में सुष्मिता सेन आर्या के किरदार में हैं| पिछले सीजन्स में भी आर्या अपने बच्चों को बचाने की लड़ाई लड़ रही थीं| अब इस सीजन में भी आर्या अपने बच्चों के लिए लड़ती नजर आ रही हैं|

ट्रेलर  

इसकी शुरुआत सुष्मिता की आवाज में सुनाई दे रहा है कि- मेरी कहानी का हर पन्ना खून से लिखा था| पर सोचा नहीं था कि उसका अंत मेरे ही खून से होगा| इस दौरान आर्या अपने सिर पर बंदुक लगाए नजर आ रही हैं| ट्रेलर में आगे सुष्मिता एक्शन करती नजर आ रही हैं| वो अपने कई दुश्मनों को गोलियों से भून रही हैं|

सस्पेंस से भरा आर्या 3 अंतिम वार का ट्रेलर

ट्रेलर में आगे देखने को मिला है कि आर्या कई सारे बिजनेस कर रही हैं लेकिन वो खुद इस बिजनेस के जाल में फंसती चली गई है| इस वजह से उसके बच्चे भी उससे दूर हो रहे हैं और वो उसे छोड़कर चले गए हैं| तो क्या इस बार आर्या अपने बच्चों की वजह से ही खुद को खत्म कर लेगी?  ये तो सीरीज देखने के बाद ही पता चलेगा| लेकिन ट्रेलर काफी दमदार और सस्पेंस से भरा है|

रिलीज डेट 

इस सीरीज में सुष्मिता सेन के अलावा इला अरुण, सिकेंदर खेर, इंद्रनील सेनगुप्ता, विकास गुप्ता, माया साराओ, गीतांजली कुलकर्णी जैसे कलाकर अहम भूमिका में है| सीरीज को राम माधवन ने डायरेक्ट किया है| वहीं, इसकी प्रोड्यूसर अमिता माधवनी और एंडिमोल शाइन इंडिया है| आर्या 3 अंतिम वार 9 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी|

यह भी पढ़ें – Bigg Boss 17: विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे से मांगी माफी, कहा- ‘मैं यहां केवल आपकी वजह से हूं…’

About Post Author