Independence Day 2024: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को दी बधाई

KNEWS DESK- 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की राजधानी में अपने शासकीय आवास परिसर में ध्वजारोहण किया। इस विशेष अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ध्वजारोहण के बाद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई, जो भारत की विविधता और एकता को मजबूती प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण संदेश था| उन्होंने इस अवसर पर सभी को देश की स्वतंत्रता और उसकी रक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी| इसके बाद, मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया| यहां भी उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को याद किया और उनके बलिदानों को सलाम किया|

Imageमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी और सभी को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया। उनके इस समर्पण और प्रेरणादायक शब्दों ने स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को और भी बढ़ाया|

About Post Author