Independence Day 2024: हरियाणा में 78वें स्वतंत्रता दिवस का उल्लास, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया ध्वजारोहण

KNEWS DESK- देश आज 78वें स्वतंत्रता दिवस की खुशी में रंगा हुआ है। इस खास मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया। मुख्यमंत्री सैनी ने कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया और समारोह के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण का अनुभव किया|

समारोह की शुरुआत में मुख्यमंत्री सैनी ने लघु सचिवालय के बाहर शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की| उन्होंने पुष्प अर्पित कर शहीदों के बलिदानों को सम्मानित किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी| इसके बाद, सीएम सैनी ने परेड का निरीक्षण किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया|

https://x.com/Knewsindia/status/1823949277938278508

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सैनी ने हरियाणा के नागरिकों, बुजुर्गों, नौजवानों और बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं| उन्होंने कहा, आज 78वीं स्वतंत्रता दिवस पर मैं आपको और हमारे वीर जवानों को बधाई देता हूं, जो दिन-रात देश की सीमाओं की सुरक्षा में जुटे हैं| यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व और गौरव का है| सीएम सैनी ने स्वतंत्रता आंदोलन में हरियाणा की अग्रणी भूमिका की सराहना की और कहा, आज हर घर, गली-मुहल्ले में तिरंगा लहराता हुआ नजर आ रहा है| यह पवित्र दिन आजादी के लिए बलिदान देने वाले सभी शहीदों को याद करने का है| हरियाणावासियों ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, और हमें इस पर गर्व है|

मुख्यमंत्री के इस संदेश के साथ, पूरा राज्य आजादी के इस पर्व को देशभक्ति और सम्मान के साथ मना रहा है, और हर घर में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है|

About Post Author