पत्नी दीपिका का हाथ थामे नजर आए रणवीर सिंह, एक्ट्रेस के स्टाइलिश अंदाज पर फिदा हुए फैंस, देखें कपल की तस्वीरें

KNEWS DESK- बॉलीवुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कुछ ही महीनों में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं| इन दिनों एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं| वहीं अब दीपिका और रणवीर को आज मुंबई एयरपोर्ट पर मैचिंग कलर के कपड़ों में एक साथ देखा गया, जहां से कपल की तस्वीरें सामने आई हैं|

एयरपोर्ट पर नजर आईं दीपिका पादुकोण ने मैचिंग टी-शर्ट और काले रंग की कार्गो पैंट के साथ जैकेट पहनी थी| इस दौरान उन्होंने अपने बालों में पोनिटेल किया था| एक्ट्रेस ने अपने लुक को शेड्स और स्नीकर्स के साथ पूरा किया| एक्ट्रेस का स्टाइलिश अंदाज सभी को पसंद आ रहा है|

वहीं रणवीर सिंह को सफेद टी-शर्ट और काले रंग की डेनिम पैंट के साथ काले रंग का लंबा कोट पहने स्पॉट किया गया| उन्होंने अपने लुक को चश्मे और स्नीकर्स के साथ पूरा किया| इस दौरान रणवीर सिंह पत्नी दीपिका का थामे नजर आए|

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बताएं तो दीपिका जल्द ही नाग अश्विन डायरेक्टिड फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आएंगी| ये फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है|

वहीं रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर ने आखिरी बार आलिया भट्ट के साथ फिल्म रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी में काम किया था| इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है|

About Post Author