शख्स को दिखी हवा में झूलती डरावनी चुड़ैल, ‘अल्लाह हू अकबर’ कहते ही हुई गायब

KNEWS DESK- आज कल बहुत कम ही लोग होंगे जो भूत प्रेत को मानते होंगे| कई लोग कहते हैं कि ये लोगों के मन का भ्रम होता है| वहीं कुछ लोग दावा करते हैं, उन्होंने अपनी रियल जिंदगी में इन्हें देखा है| हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है| जिसको देखकर लोगों की सांसे थम सी गई हैं|

वायरल वीडियो आप देखेंगे कि एक जर्जर इमारत है| जहां पर एक शख्स भी मौजूद है| इस शख्स ने यहां रात के समय सफेद कपड़े में एक डरावनी भूतनी देखी| इस भूतनी के लंबे बाल हैं और उसने बिल्कुल किसी टीवी सीरियल या मूवी की तरह ही व्हाइट गाउन पहना हुआ है| आप वीडियो में देख सकते हैं कि भूतनी एक अंधेरे कमरे में हवा में लटकी हुई है और वीडियो बना रहे शख्स पर नजर रखे हुए है|

ये देख उस शख्स के रोंगटे खड़े हो गए है| वह डर के मारे अल्लाह हू अकबर कहता नजर आ रहा है| जैसे ही शख्स ने ‘अल्लाह हू अकबर’ कहना शुरू किया, हवा में लटकी भूतनी उड़ती हुई छत की दीवार से चली गई| हैरानी वाली बात है कि जब भूतनी छत की दीवार से से ऊपर गई तो छत में एक भी दरार नहीं आई| बल्कि छत बिल्कुल सही सलामत है|

इस वीडियो को देख यूजर्स भी काफी सहम गए हैं| सभी लोग इस वीडियो पर कई तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं|

About Post Author