हर्निया की समस्या के बावजूद नीरज चोपड़ा ने जीता रजत पदक, जल्द कराएंगे सर्जरी

KNEWS DESK, नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए रजत पदक जीता है। जीतने के बाद अब वह जल्द ही हर्निया की समस्या के चलते सर्जरी कराएंगे । उन्होंने बीमारी के वाबजूद सिल्वर मेडल को जीता।

 

पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को हर्निया की समस्या है। ओलंपिक की अपनी प्रतियोगिता के बाद अब उनकी सर्जरी हो सकती है. हर्निया के कारण उनको ग्रोइन एरिया (ऊपरी जांघ और निचले पेट के बीच की मांसपेशियां) में दर्द की परेशानी हो रही थी। इस परेशानी से निजात पाने के लिए वह अपनी सर्जरी करा सकते है।

हर्निया की समस्या क्या होती है?

हर्निया की समस्या शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है, लेकिन पेट और जांघों के आसपास इसके ज्यादा केस आते हैं। हर्निया जहां होता है वहां की मांसपेशियां कमजोर होने लगती है। उस हिस्से में एक गांठ बन जाती है तो बाहर की ओर निकल जाती है। उस हिस्से में हमेशा हल्का-हल्का दर्द बना रहता है। हर्निया भी कई तरह का होता है। इसमें अगर ग्रोइन एरिया यानी प्राइवेट पार्ट के आसपास हर्निया होता है तो उसे इन्गयुनल हर्निया कहते हैं। अगर बेली वटन या नाभी के आसपास हर्निया होता है तो उसे अंबलीकल और पेट के ऊपरी हिस्से में हर्निया होता है तो उसे हियाटल कहते हैं। लेकिन खिलाड़ियों में स्पोर्ट्स हर्निया ज्यादा होता है। ये मांसपेशियों में खिंचाव के कारण होता है। स्पोर्ट्स हर्निया का इलाज समय पर जरूरी है नहीं तो काफी परेशानी हो सकती है. स्पोर्ट्स हर्निया पेट के निचले हिस्से  में होता है। इसमें पेट के निचले हिस्से के आसपास काफी दर्द होता है और चलने- फिरने में भी परेशानी हो सकती है। मेडिकल की भाषा में स्पोर्ट्स हर्निया को एथलेटिक्स प्यूबैल्जिया कहा जाता है। यह हर्निया पेट के निचले हिस्से में ही होता है। इसका दर्द फिजिकल एक्टिविटी के दौरान थोड़ा बढ़ जाता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए सर्जरी करानी पड़ती है। यह सर्जरी आसान होती है और इसमें रिकवरी भी जल्दी हो जाती है।

About Post Author