आज फैसला सुनाएगा CAS, विनेश फोगाट के संन्यास के बाद भी आएगा सिल्वर मेडल!

KNEWS DESK- भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने खेल पंचाट यानी कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट्स(CAS) के सामने खुद को सिल्वर मेडल देने की अपील की है। दरअसल, उन्होंने बीते मंगलवार को लगातार तीन मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, बुधवार यानी 7 अगस्त को उनके वजन को मापा गया तो वो 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।

क्या है का CAS काम ?

Court of Arbitration for Sport(CSA) दुनियाभर में खेलों के लिए बनाई गई एक स्वतंत्र संस्था है, इसका काम खेल से जुड़े सभी कानूनी विवादों का निपटारा करना है। 1984 में स्थापित अंतरराष्ट्रीय निकाय काम खेल से संबंधित विवादों को मध्यस्थता के माध्यम से निपटाने का काम करता है। इसका मुख्यालय लॉजेन, स्विटज़रलैंड में है। इसकी अदालतें न्यूयॉर्क शहर, सिडनी और लॉजेन में स्थित हैं। अस्थायी अदालतें वर्तमान ओलंपिक मेजबान शहरों में भी स्थापित की जाती हैं।

भारत विनेश फोगाट के साथ

विनेश फोगाट के समर्थन में देश एकजुट है। सोशल मीडिया पर कई दिग्गजों ने उन्हें रजत देने की मांग की है। गीता फोगाट, रितु फोगाट ने एक्स पर लिखा कि विनेश को रजत पदक दिया जाए। हालांकि कुश्ती को देखने वाली बॉडी UWW ने बयान दिया था कि अब कुछ नहीं हो सकता। वहीं विनेश ने जिस पहलवान लोपेज को हराया था, उन्हें फाइनल की टिकट दी गई। अब वो अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट के सामने होंगी।

संन्यास के लिए विनेश ने एक्स पर क्या लिखा?

विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई। माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज़्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती। आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी।”

https://x.com/Phogat_Vinesh/status/1821332432701779982

ये भी पढ़ें-  विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास, एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

About Post Author