उत्तराखंड: राहुल गांधी को मंदिर में जाने से रोकने पर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

उत्तराखंड,देहरादून: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में मंदिर प्रवेश से रोकने पर कांग्रेस ने आक्रोश जताया और इसको लेकर देहरादून महानगर कांग्रेस ने सरकार का पुतला दहन किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि एक सनातनी को मंदिर प्रवेश करने से रोका गया। साथ ही उन्होंने कहा कि राम सभी के थे, सभी के हैं और सभी के रहेंगे और भाजपा की इस हरकत को उन्होंने बहुत निंदनीय बताया।

भाजपा ने कहा- भगवान राम कांग्रेस को सद्बुद्धि दें

वहीं इस मामले को लेकर भाजपा प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कहा कि मंदिर में प्रवेश से किसी को भी रोका नहीं जाता, लेकिन भिन्न-भिन्न प्रदेशों की स्थिति अलग होने के चलते सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा हुआ हो। उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि कांग्रेस मंदिरों में जाएं, लोगों के धार्मिक स्थान पर पूजा अर्चना करें और अगर इस बात को वह मुद्दा बनाना चाहते हैं तो यह मुद्दा बनने वाला नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम विराजमान हो चुके हैं। देश में राम राज्य है और भगवान कांग्रेस को भी सद्बुद्धि दें।

About Post Author