यूक्रेन मे गोलाबारी के चलते 53 युद्धबंदी की मौत

कीव,मारीयूपोल पर कब्जे की जंग के दौरान 53 यूक्रेनी युद्धबंदी की यूक्रेन मे गोलाबारी के चलते मौत हो गई | यूक्रेन की ओर से रूसी नियंत्रण वाले दोनेतस्क क्षेत्र में ऑलेनिवका की एक जेल पर राँकेट दागे गए | इस बात का  दावा पूर्वी यूक्रेन  में रूस की सहायता करने वाले अलगाववादियों ने  किया हैं |इससे पहले दोनेतस्क में रूस समर्थित अलगाववादियों के प्रवक्ता ने जेल पर हुए राँकेट हमले में 40 यूक्रेनी युद्धबंदी के मारे जाने की जानकारी दी थी |हालांकि यूक्रेन के अधिकारियों की तरफ से इन  दावों के संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली हैं |दोनेतस्क क्षेत्र में यूक्रेनी प्रशासन ने कहा कि रूस यूक्रेन के नियंत्रण वाले इलाकों मे आम जनता को  निशाना बना रहा हैं |वही दोनेतस्क के गवर्नर पाब्लो किरीलेंको ने युद्ध तेज होने का हवाला देते हुए आम लोगों को जल्द से जल्द क्षेत्र खाली करने का अनुरोध किया हैं |साथ  ही उन्होंने  बताया की रुसी बलो का निशाना यूक्रेन के शहर और गाँव हैं उसे आम लोगों के मरने से कोई फरक नहीं पड़ता  |

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शुक्रवार को ओडेसा का दौरा करके अनाज  व्यवस्था का निरक्षण किया | रूस के आक्रमण की शुरुआत के बाद यूक्रेन के ओडेसा क्षेत्र से अनाज के निर्यात की शुरुआत हुई हैं |जहाज के द्वारा ओडेसा से यूक्रेन मे अनाज निर्यात किया जाएगा !

About Post Author