राम मंदिर में अब नहीं होंगे VIP दर्शन, सभी भक्त होंगे एक समान

KNEWS DESK, राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कुछ अहम बदलाव किए गए है| ये बदलाव मंदिर की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं क्योंकि मंदिर ट्रस्ट में बहुत दिनों से शिकायतें आ रहीं थी|

राम मंदिर में न लगेगा चंदन, न मिलेगा चरणामृत; व्यवस्था में किए गए कई अहम बदलाव - Ayodhya Ram Mandir Trust important Change no sandalwood or charanamrit in ram temple Campus

अयोध्या स्थित राम मंदिर की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर के ट्रस्ट की ओर से महत्वपूर्ण बदलाव किए गए है| मंदिर ट्रस्ट ने तीन बदलाव किए हैं| जिसमें सबसे पहला बदलाव यह है कि सभी राम भक्तों के साथ एक समान व्यवहार किया जाए| किसी भी श्रद्धालु को VIP ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा| वहीं दूसरा बदलाव यह हुआ है कि अब कोई विशिष्ट व्यक्ति हो या अति विशिष्ट व्यक्ति, श्री राम मंदिर परिसर में उसको चंदन या तिलक नहीं लगाया जाएगा और किसी को चरणामृत भी नहीं दिया जाएगा| इसके अलावा तीसरा सबसे अहम यह है कि अब दर्शनार्थी पुजारी को पैसा देने के बजाय केवल दान पात्र में ही अर्पण कर सकेंगे| ये सभी फैसले इसलिए लिए गए हैं क्योंकि मंदिर परिसर में बहुत दिनों के शिकायतें आ रहीं थी कि सबको मंदिर में समान व्यवहार और समान सुविधा नहीं मिलती हैं| इसलिए इस सभी व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है|

About Post Author