चढ़ावा कम देखकर भड़की दुल्हन, दूल्हे की बहन के बाल पकड़कर की मारपीट, बिना दुल्हन लौट गयी बारात

उमेश अवस्थी 

औरैया,  आपने दहेज़ के कारण बारात लौट जाने की खबरें खूब सुनी होंगी. लेकिन आ हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जो आपको चौंका देगी. क्योंकि ये खबर ठीक उलट है.

दरअसल हुआ यूँ कि औरैया के जरूहौलिया गांव में शादी समारोह का कार्यक्रम था। जहां फतेहपुर की नई बस्ती आबूनगर से बारात आई थी। सभी बराती शादी की खुशियों में मस्त थे। रात में जयमाल कार्यक्रम हुआ। इसके बाद मंडप की रस्में शुरू हुईं।  तभी लड़की पक्ष के लोगों ने चढ़ावा कम देख आपत्ति जताई। दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा समेत पूरी बारात को बंधक बना लिया। पुलिस के पहुंचने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष के लोगों से शादी के दौरान खर्च हुए पांच लाख रुपये ले लिए। तब जाकर चार घंटे बाद सभी बारातियों को छोड़ा गया। जिससे बिना दुल्हन के बारात लौट गई।

दूल्हा बने सौरभ का आरोप है कि चढ़ावा कम होने की बात को लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने सभी बरातियों को बंधक बना लिया। यही नहीं जिस लड़की से उसकी शादी हो रही थी उसने उसकी छोटी बहन प्रियंका के बाल पकड़ कर मारपीट की। सौरभ के बहनोई सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जयकरन सिंह ने बताया कि जब जब वह मौके पर पहुंचे, तो लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें भी उल्टा-सीधा कहा। जिस पर उन्होंने मामला सुलझाने का काफी प्रयास किया। काफी देर बाद पांच लाख रुपये पर मामला सुलझा।
जयकरन सिंह का आरोप है कि उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी उनकी कोई मदद नहीं की। बल्कि लड़की पक्ष के लोगों का ही साथ दिया। इसके चलते चार घंटे बंधक रहने के बाद सभी किसी तरह से छूटकर निकल सके। जिससे बिना दुल्हन के बारात बैरंग लौटी।

About Post Author