कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी संग करते दिखे ट्रेन से यात्रा, लोगों ने खिंचवाई तस्वीरें

KNEWS DESK, केंद्रीय कृषि मंत्री का पदभार संभालने के बाद आज पहली बार शिवराज सिंह चौहान भोपाल जा रहे हैं| वह सुबह दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से अपनी पत्नी से साथ भोपाल निकले हैं| उन्होंने ट्रेन से यात्रा करते हुए यात्रियों से मुलाकात की और तस्वीरें खिंचवाई|

शिवराज सिंह ने खाई थी शादी ना करने की कसम; बहन के कहने पर साधना से मिले, पहली नजर में ही हार बैठे थे दिल | Jansatta

 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को भोपाल के लिए निकले हैं| केंद्रीय मंत्री का पदभार संभालने के बाद पहली बार शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से भोपाल जा रहे हैं| सुबह दिल्ली से उन्होंने शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी, जिसने उन्हें दोपहर 2:15 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचाया होगा| वहीं  भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों ने भव्य स्वागत की तैयारी कर रखी है।

यात्रियों से मुलाकात की और तस्वीरें खिंचवाई

शिवराज सिंह चौहान भोपाल जा रहे हैं, इस दौरान उन्होंने यात्रियों से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई| जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान आ गई|

शिवराज चौहान ने दिल्ली से भोपाल तक ट्रेन से यात्रा की, तस्वीरें साझा कीं | Faridabad Latest News

इसके अलावा वे बच्चों को खिलाते हुए भी नजर आए| मुरैना रेलवे स्टेशन पर मौजूद सैकड़ों समर्थकों ने फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया। चौहान ने यह जानकारी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा की| उन्होंने मोदी सरकार में भारतीय रेलवे की प्रगति की तारीफ भी की|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.