दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस को मेरी जगह मंत्री आतिशी फहरायेंगी झंडा, केजरीवाल ने जेल से LG को लिखा पत्र

KNEWS DESK- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को चिट्ठी लिखी है| ये चिट्ठी 15 अगस्त पर दिल्ली में झंडा फहराने को लेकर लिखी गई है|

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को चिट्ठी लिखी है| सीएम केजरीवाल ने ये चिट्ठी 15 अगस्त पर दिल्ली में तिरंगा झंडा फहराने को लेकर लिखी है| एलजी को लिखी चिट्ठी में उन्होंने कहा है कि 15 अगस्त को मेरी जगह मंत्री आतिशी तिरंगा झंडा फहराएंगी|

केजरीवाल फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं| उन पर कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं| अरविंद केजरीवाल ने अपने लेटर में लिखा, ’15 अगस्त को मेरी जगह मंत्री आतिशी झंडा फहरायेंगी|’ दरअसल दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल दिल्ली सरकार छत्रसाल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करती है| जिसमें मुख्यमंत्री झंडा फहराते हैं| लेकिन इस बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं| इसलिए उन्होंने अपनी कैबिनेट मंत्री आतिशी को झंडा फहराने के लिए अधिकृत किया है|

Delhi CM Arvind Kejriwal writes letter from Tihar jail, urges LG to allow Atishi to hoist tricolour on Independence Day | Delhi News - Times of India

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को आबकारी नीति मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को बरकरार रखा| हाई कोर्ट ने सोमवार को कहा कि सीबीआई के कृत्यों में कोई दुर्भावना नहीं है, जिसने दिखाया है कि आप सुप्रीमो कैसे उन गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं, जो उनकी गिरफ्तारी के बाद ही गवाही देने का साहस जुटा सकते हैं|

अदालत ने कहा कि सीबीआई की ओर से केजरीवाल की गिरफ्तारी और प्रासंगिक साक्ष्य एकत्र करने के बाद उनके खिलाफ साक्ष्यों का चक्र बंद हो गया और यह नहीं कहा जा सकता कि यह बिना किसी उचित कारण के या अवैध था| अदालत ने कहा कि केजरीवाल कोई साधारण नागरिक नहीं हैं, बल्कि मैगसायसाय पुरस्कार विजेता और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं|

 

About Post Author