पंजाब में बाढ़ के खतरे को लेकर सीएम मान ने ट्वीट कर जनता को सुरक्षा का दिया अश्वासन

KNEWS DESK… पंजाब में बाढ़ के खतरे के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि बाढ़ की स्थिति बिल्कुल कंट्रोल में है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते लिखा,” मैं खुद और मेरे अफसर हिमाचल सरकार और BBMB के साथ हर समय संपर्क में  है। उन्होंने आगे लिखा, पौंग और रणजीत सागर डैम कंट्रोल में है और लोगों की जान की रक्षा करना हमारा फर्ज है। कुदरती आफत हैं सब मिलकर इसका सामना करेंगे.. लोगों की सरकार लोगों के साथ।”

जानकारी के लिए बता दें कि BBMB के सचिव सतीश सिंगला ने प्रेस कान्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया है कि  पिछले दिनों हो रही भारी बारिश के चलते पानी का स्तर बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि 7 क्यूसिक पानी पौंग डैम में आया। पौंग डैम से 1.40 लाख पानी छोड़ रहे हैं। पौंग डैम का लेवल 1398 फीट है। उन्होंने कहा कि कंट्रोल के तरीके से पानी छोड़ा जा रहा है। सतीश सिंगला ने बताया कि भाखड़ा से रोपड़ नवाशहर, गुरदासपुर होशियारपुर, तरनतारन, अमृतसर और फिरोजपुर तक पानी जाता है।

About Post Author