Mizoram Election 2023: चुनावी सभा के दौरान शशि थरूर ने लगाए ठुमके, सिंगर ने सीक्रेट क्रश के बारे में पूछा, कांग्रेस सांसद बोले- ‘हां बिल्कुल है’

KNEWS DESK- मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे| हालांकि, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर आइजोल पहुंचे| वहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया| इस दौरान वे एक मंच में डांस करते हुए भी नजर आए|

आइजोल के वनापा हॉल में शशि थरूर और मिजोरम कांग्रेस के अध्यक्ष लालसावता मिजोरम के लोकगीत पर डांस करते नजर आए| थरूर लोकप्रिय मिजो गायक संगतेई खुप्टोंग के गाने दी रूक ते पर थिरक रहे थे| शशि थरूर के साथ संगतेई खुप्टोंग भी मंच पर मौजूद थीं|

डांस से पहले थरूर ने सिंगर संगतेई खुप्टोंग से गाने का मतलब पूछा| इसका मतलब समझाते हुए गायक ने शशि थरूर से पूछा- क्या आपका कोई सीक्रेट क्रश है? इसके बाद थरूर ने कहा, हां क्यों नहीं, बिल्कुल हैं| शशि थरूर ने सिंगर से कहा, आप कमाल हैं, 15 साल के मेरे राजनीतिक सफर में मैंने किसी चुनावी कैंपन में इतनी मस्ती नहीं की है|

मिजोरम में एक प्रेस कॉफ्रेंस में शशि थरूर ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाने जा रही है| 2014 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब कांग्रेस पूर्वोतर के किसी राज्य में सरकार बनाएगी|

कांग्रेस सांसद ने कहा- कांग्रेस एक देश, एक भाषा, एक संहिता और एक संस्कृति का विरोध करेगी| हम एकरूपता के खिलाफ हैं| हमारा मानना है कि विविधता को बरकरार रखकर ही एकजुट रहा जा सकता है| उन्होंने इस दौरान बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, वे 2014 के बाद से अपने वादों को पूरा करने भी फेल हुए हैं, चाहे वह हर एक के बैंक खाते में 15 लाख रूपये हों या 2 करोड़ नौकरियां हों|

About Post Author