पीरियड्स के दर्द से हैं बेहद परेशान ? राहत पाने के लिए 6 प्राकृतिक चाय का करें सेवन

KNEWS DESK- महिलाओं के जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा पीरियड्स है, और हर महीने कई महिलाएं इस दौरान दर्द का सामना करती हैं| जबकि दर्द से राहत पाने के लिए दवाइयों का उपयोग आम है, अत्यधिक दवाओं का सेवन सेहत के लिए सही नहीं होता| ऐसे में नेचुरल तरीके अपनाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है| चाय के कई प्रकार हैं, जो पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं| हम बताएंगे 6 प्रकार की चाय के बारे में, जो इस समय के दर्द और असुविधा को कम करने में सहायक हो सकती हैं|

अदरक की चाय

अदरक की चाय न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। पीरियड्स के दौरान अदरक की चाय पीने से मांसपेशियों की ऐंठन और दर्द में राहत मिल सकती है।

Monsoon Bliss: Special Adrak Masala Chai Delightहल्दी वाला दूध

हल्दी का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा में लंबे समय से किया जा रहा है। इसमें मौजूद कर्क्यूमिन तत्व सूजन और दर्द को कम करने में सहायक होते हैं। गरम दूध में हल्दी डालकर पीने से पीरियड्स के दर्द में राहत मिल सकती है| यह नुस्खा न केवल दर्द को कम करता है, बल्कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है|

कैमोमाइल टी

कैमोमाइल चाय पीने से पीरियड्स के क्रैंप्स में राहत मिल सकती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो मांसपेशियों को आराम देने में मदद करते हैं और दर्द को कम कर सकते हैं।

पुदीने की चाय

पुदीना एक प्राकृतिक मसल रिलैक्सेंट के रूप में कार्य करता है, जो ऐठन और दर्द को कम करने में सहायक हो सकता है। पुदीने की चाय पीने से पीरियड्स के दर्द में राहत मिलती है।

Peppermint tea: Health benefits, how much to drink, and side effectsदालचीनी की चाय

दालचीनी के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-स्पास्मोडिक गुण पीरियड्स के दर्द को कम करने में सहायक हो सकते हैं। दालचीनी की चाय पीने से रक्तसंचार बेहतर होता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐठन में राहत मिल सकती है। ग्रीन टी का नियमित सेवन आपकी सेहत को भी बेहतर बनाए रख सकता है|

About Post Author