भोपाल में पेड़ काटने पर विरोध, चलाया जा रहा है चिपको आन्दोलन

KNEWS DESK, भोपाल में पेड़ों को बचाने के लिए कांग्रेस चिपको आन्दोलन चला रही है और पेड़ों को काटकर मंत्रियों के बंगले बनाने का विरोध भी कर रही है| वहीं अब जिन इलाकों के पेड़ कट रहे हैं वहां की महिलाएं उनको बचाने के लिए सड़क पर उतर आई हैं|

Bhopal News: 29 हजार पेड़ों को कटने से बचाने चिपको आंदोलन, महिलाएं बोलीं - हरियाली देती है जीवन, इन्हें कैसे कट जाने दें - Bhopal News Chipko movement to save 29 thousand

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर और तुलसी नगर इलाके में मंत्री-विधायकों केबंगलों के लिए पेड़ काटने की बात की जा रही है| जिसके विरोध में कांग्रेस चिपको आन्दोलन चला रही है, जिसका साथ देते हुए वहां की महिलाएं उनके साथ आ गई हैं| इसके अलावा महिलाओं का कहना है कि विकास के नाम पर पहले ही बहुत से पेड़ काटे जा चुके है, वहीं अब और पेड़ काटने की बात हो रही है| महिलाएं आगे कहती है, शहर में हरियाली कम होती जा रही है वहीं मंत्री व विधायकों के पहले से ही बहुत आवास बने हैं, फिर नए आवास क्यों बनाए जा रहे हैं? तुलसी नगर और शिवाजी नगर की 297 एकड़ जमीन पर 2378 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है| इसी के तहत मंत्री व विधायकों के लिए आवास बनने हैं| यहां पर मंत्रियों के लिए 30 बंगले, 16 फ्लैट व 230 विधायकों के लिए फ्लैट बनाए जाने हैं। साथ ही अधिकारियों के बंगले भी बनने हैं। वहीं दोनों जगहों पर कुल 29 हजार पेड़ों को काटा जाना है|

पेड़ों से चिपकी और रोती हुए महिलाओं की तस्वीर हो रहीं वायरल

शिवाजी नगर और तुलसी नगर इलाके में 29 हजार से ज्यादा पेड़ों को काटने से बचाने के लिए भोपाल की महिलाएं सड़क पर उतर आई और उनको बचाने के लिए उनसे लिपटकर सरकार का विरोध किया| वहीं 14 जून को इसका बड़े स्तर पर विरोध किया गया| जिसमें महिलाओं की पेड़ों से चिपकी और रोती हुई तस्वीरें लोगों के सामने आ रहीं हैं|

 

Chipko movement started in Bhopal Archives - SHABD SANCHI

 

About Post Author