विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वारा लोगों की समस्याओं का किया गया समाधान,मौके पर ही बनाई गई बुढ़ापा पेंशन बनाई गई

रिपोर्ट- अमित सरोहा

हरियाणा – विकसित भारत संकल्प यात्रा आज इंद्री के वार्ड तीन में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंची| जहां पर इस यात्रा में इंद्री के विधायक राम कुमार कश्यप मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया। इस मौके पर एक दर्जन के लगभग लोगों की मौके पर ही बुढ़ापा पेंशन बनाई गई| वहीं पर एक दर्जन से अधिक लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर व गैस चूल्हा दिया गया।

cm khattar

 

 हर व्यक्ति को मिल सके इसका लाभ

आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों ने विधायक के सामने कहा कि उनको इस आयुष्मान कार्ड से काफी फायदा हुआ है| उनका इलाज मुफ्त में हुआ है| वह इसके लिए सरकार का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की आयुष्मान कार्ड योजना गरीबों के लिए कारगर साबित हो रही है। इस मौके पर विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि भारत विकसित संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य यही है कि जो सरकार की योजनाएं हैं वह हर व्यक्ति तक पहुंचे उसकी जानकारी हर व्यक्ति को हो, इसीलिए यह भारत विकसित संकल्प यात्रा गांव-गांव जा रही है ताकि इसका लाभ हर व्यक्ति को मिल सके।

एक बार फिर से दोनों ही जगह पर बनेगी भाजपा की सरकार

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का सपना है कि हमारा भारत विकसित देशों में शामिल हो इसी संकल्प के साथ वह कार्य कर रहे हैं और 2024 में ही लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में एक बार फिर से दोनों ही जगह पर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने अशोक तंवर के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बारे में कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि अशोक तवंर भाजपा पार्टी में आ रहे हैं|वह एक अच्छे लीडर हैं और इससे भाजपा का कुनबा भी बढ़ेगा उनका भाजपा पार्टी में आने पर पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

विधायक राम कुमार कश्यप ने कानूनगो व पटवारी की हड़ताल के बारे में कहा कि सरकार जल्द ही उनकी जो जायज मांगे हैं उनको पूरा करने का आश्वासन देकर हड़ताल को जल्द खत्म किया जाएगा| ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

About Post Author