इंतजार हुआ ख़त्म,प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा

मनोरंजन,  देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। और एकबार फिर वो अपनी बेटी को लेके सुर्खियाँ बटोर रही है प्रियंका ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा रिवील नही किया था लेकिन प्रियंका ने जब से अपनी बेटी मालती मैरी के जन्म की घोषणा की थी, तभी से फैंस उनकी नन्ही परी की झलक पाने के लिए बेताब थे। जन्म के बाद से ही अभिनेत्री मालती के साथ तस्वीरें साझा करती थीं, लेकिन कभी उनका चेहरा नहीं दिखाया था। वहीं, अब पहली बार प्रियंका ने बेटी मालती का चेहरा दिखाया है।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को बेटी मालती मैरी के साथ पहली बार पब्लिक एपियरेंस दी। अभिनेत्री निक जोनस और उनके भाइयों को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार अवॉर्ड मिलने के दौरान इवेंट में पहुंची थीं। यहां वह मालती के साथ जोनस ब्रदर्स की खुशी में शामिल हुईं। व्हाइट कलर के टॉप के साथ क्रीम स्वेटर और मैचिंग शॉर्ट्स में मालती बेहद क्यूट लग रही थी। वहीं, प्रियंका मालती को अपनी गोद में लिए नजर आईं।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार फंक्शन के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मालती प्रियंका की गोद में बैठी हुई हैं और निक अपनी स्पीच के दौरान बेटी का नाम लेते हैं। ऐसे में प्रियंका मालती को अपनी गोद में खड़ा करके निक की तरफ इशारा करती हैं। वीडियो में मालती को देख फैंस काफी खुश हैं और अभिनेत्री की पोस्ट पर कमेंट कर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक ने लिखा, ‘आखिरकार मालती की झलक देखने को मिली, वह बहुत क्यूट है’, तो दूसरे ने कहा, ‘मालती निक की तरह लगती है।’

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में शादी की थी। इसके बाद साल 2022 की शुरुआत में कपल ने सरोगेसी के माध्यम से बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत इस दुनिया में किया। कुछ दिनों पहले ही मालती एक साल की हुई है और अब अभिनेत्री ने बेटी का चेहरा सबको दिखा दिया है। इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया था कि उन्होंने मेडिकल कॉम्प्लीकेशन्स के चलते सरोगेसी का रास्ता चुना था।

 

About Post Author