करवा चौथ पर कीर्तन में शामिल हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, कपल का वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK –  जहां एक ओर बॉलीवुड के सितारे करवाचौथ की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं, वहीं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का करवा चौथ मनाने का अंदाज कुछ खास और अलग रहा। इस पावर कपल ने पारंपरिक ढंग से पूजा करने की बजाय मुंबई में आयोजित एक कीर्तन में हिस्सा लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Anushka Sharma Reached With Husband Virat Kohli To Listen To Krishna Das  Kirtan In Nesco Mumbai Video Viral - Amar Ujala Hindi News Live - Anushka  Sharma:कृष्णा दास के कीर्तन सुनने विराट

कीर्तन में शामिल हुए ‘विरुष्का’

यह वीडियो मशहूर कीर्तन गायक कृष्णा दास के एक कार्यक्रम का है, जिसमें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों शामिल हुए। अनुष्का वीडियो में प्रिंटेड आउटफिट पहने हुए नजर आईं और उनका चेहरा खुशी से खिला हुआ दिखा। दूसरी ओर, विराट कोहली कैजुअल लुक में, डेनिम और टी-शर्ट के साथ बेसबॉल कैप पहने दिखाई दिए। वीडियो में अनुष्का को कीर्तन का आनंद लेते हुए और खिलखिलाते देखा जा सकता है, जबकि विराट भी ताली बजाते और मुस्कुराते नजर आए।

‘विरुष्का’ की लव स्टोरी और शादी

फैंस के बीच ‘विरुष्का’ के नाम से मशहूर इस कपल ने दिसंबर 2017 में इटली में धूमधाम से शादी की थी। दोनों की जोड़ी को इंडस्ट्री के सबसे ताकतवर कपल्स में से एक माना जाता है। 2021 में, अनुष्का और विराट ने अपनी पहली संतान, बेटी वामिका का स्वागत किया। वहीं, इस साल फरवरी में अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने और विराट ने ‘अकाय’ रखा।

अनुष्का की बॉलीवुड जर्नी

अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में अपनी दमदार पहचान बनाई है। उनकी फिल्मों में ‘रब ने बना दी जोड़ी’, ‘सुल्तान’, ‘ए दिल है मुश्किल’, ‘संजू’, और ‘पीके’ जैसी हिट्स शामिल हैं। फिल्मों के साथ-साथ अनुष्का अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘क्लीन स्लेट फिल्म्ज़’ के जरिए भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।

विराट और अनुष्का की लंदन शिफ्टिंग की खबरें

कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि बेटे अकाय के जन्म के बाद अनुष्का और विराट लंदन शिफ्ट हो गए हैं। दोनों को लंदन में कई बार देखा भी गया था, जिससे इन खबरों को और भी बल मिला। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने बच्चों का चेहरा फैंस के सामने रिवील नहीं किया है।

फैंस के लिए खास ‘विरुष्का’

विराट और अनुष्का की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों की सादगी और प्यार भरा अंदाज हमेशा से ही चर्चा में रहता है। सोशल मीडिया पर भी ये कपल अक्सर एक-दूसरे के साथ बिताए पलों की झलक शेयर करते रहते हैं, जिसे फैंस दिल खोलकर पसंद करते हैं।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.