हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ का पहला गाना तरस हुआ रिलीज, फैंस को आया पसंद

KNEWS DESK – हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है| फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है| मुंज्या का ट्रेलर पहले ही जारी कर दिया था| वहीं अब फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है| फैन्स भी गाने को खूब प्यार दे रहे हैं|

मुंज्या का पहला गाना तरस हुआ रिलीज 

मेकर्स ने मुंज्या का पहला गाना तरस जारी कर दिया है| इस गाने में लोगों को शरवरी वाघ का बेहतरीन डांस देखने को मिल रहा है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है| हॉरर फिल्म के पहले गाने में जैस्मीन सैंडलस और सचिन जिगर ने अपनी आवाज दी है| वहीं, इसके लिरिक्स अभिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं| बता दें कि शरवरी 4 साल पहले फिल्म बंदी और बबली 2 में नजर आई थीं| इसके बाद अब एक्ट्रेस मूवी में नजर आने वाली हैं|

फैंस ने किया रिएक्ट 

स्त्री के मेकर्स फिल्म मुंज्या ला रहे हैं| फिल्म के पहले गाने पर फैंस जमकर अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा कि न्यू डीवा क्लब में शामिल हो गयी हैं| वहीं दूसरे ने लिखा कि शरवरी तुमने कमाल कर दिया लड़की| एक अन्य यूजर ने लिखा कि लम्बे समय बाद आपको देखकर अच्छा लगा|

रिलीज डेट

फिल्म 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी| मुंज्या में शरवरी वाघ के साथ मोना सिंह, अभय वर्मा, और सत्यराज समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं|

यह भी पढ़ें – उर्फी जावेद ने अतरंगी बैग से किया लोगों को हैरान, एक्ट्रेस का वीडियो हुआ वायरल

About Post Author