सोनम कपूर अपने 8 महीने के बेटे वायु को अभी से पढ़ा रही हैं किताब, आनंद आहूजा ने बीवी की खूब की तारीफ

bollywood desk : सोनम कपूर ने बेटे के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक में वह अपने 8 महीने के बेटे को स्टोरी बुक पढ़ाती नजर आ रही हैं। सोनम के इस पोस्ट पर हसबैंड आनंद आहूजा ने उनकी जमकर तारीफ की है। सोनम के इस पोस्ट पर नानी सुनीता कपूर ने भी प्यार बरसाया है।

सोनम कपूर इस वक्त अपने मदरहुड को खूब जमकर इंजॉय करती दिख रही हैं। सोनम कपूर ने अपने बेटे की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें पूरी फैमिली साथ में वीकेंड पर क्वॉलिटी टाइम बिताती दिख रही हैं। सोनम ने एकसाथ कई तस्वीरें शेयर की हैं,जिनमें से एक फोटो सबका ध्यान खूब खींच रहा है।

सोनम कपूर ने कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें पापा के गोद में बेटा वायु नजर आ रहा है। इसमें एक छोटा सा क्लिप भी है जिसमें अपने लाडले को गले लगाकर पापा आनंद आहूजा उसे कम्फर्ट देने की कोशिश कर रहे हैं। सोनम कपूर ने जो सबसे आखिरी तस्वीर शेयर की है, उसपर सभी की निगाहें थम गई हैं।

इस तस्वीर में करीब 8 महीने के अपने बेटे वायु को सोनम स्टोरी बुक पढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। मजेदार ये है कि उनका इतना छोटा सा बच्चा भी किताबों पर नजरें गड़ाए दिख रहा है। सोनम की इसी तस्वीर पर इंडस्ट्री के फ्रेंड्स और फैन्स ने भी काफी कॉमेंट्स किए हैं।

सोनम की इस तस्वीर पर खुद उनके हसबैंड आनंद आहूजा ने भी कॉमेंट किया है। उन्होंने लिखा है- इस फीलिंग को कैसे बताऊं…और तुम्हारी प्रशंसा और मैजिक की तारीफ करूं। इस फोटो पर नानी सुनीता कपूर ने भी अपनी बेटी और नाती की तस्वीर पर प्यार बरसाया है।

About Post Author