सोनाक्षी सिन्हा का वेडिंग कार्ड हुआ लीक, एक्ट्रेस ने मेहमानों के लिए रखी ये शर्त

KNEWS DESK – सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी शादी की ख़बरों को लेकर चर्चा में हैं| पिछले कुछ दिनों से ये खबर हर तरफ छाई हुई है| हालांकि इस पर कपल ने कोई रिएक्शन नहीं दिया दोनों का कहना है कि अगर लोगों को अफवाहों में मजा आ रहा है तो ठीक है| लेकिन इसी बीच सोनाक्षी जहीर की शादी का कार्ड भी लीक हो गया है|

सोनाक्षी सिन्हा की शादी का कार्ड हुआ लीक 

सोनाक्षी सिन्हा लबे समय समय से जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं| लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा था| और अब दोनों दुनिया से अपनी शादी छिपाने की कोशिश कर रहे हैं| इसी बीच कपल का वेडिंग कार्ड लीक हो गया है| जिसके जरिये ये साफ़ हो गया है कि सोनाक्षी जहीर 23 जून को शादी कर रहे हैं| ये शादी एक इंटीमेट वेडिंग होगी. जहां परिवार और कुछ खास दोस्त ही मौजूद होंगे|

वेडिंग डिटेल्स 

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की शादी का प्रोग्राम दो दिन तक चलेगा| दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करने वाले हैं| एक्ट्रेस के दोस्त ने बताया कि उन्हें 23 जून को एक पार्टी के लिए इनवाइट किया गया है| लेकिन उन्होंने शादी के बारे में कोई जिक्र नहीं किया है|

लीक वेडिंग कार्ड में ये लिखा गया है कि मुंबई के रेस्तरां बास्टियन में एक इवेंट होस्ट किया जाएगा| एक्ट्रेस की दोस्त की मानें तो सोनाक्षी इसे बिल्कुल सीक्रेट रखना चाहती हैं| इसलिए उन्होंने इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी किसी के साथ शेयर नहीं की है| लेकिन वो बास्टियन में जश्न मनाने वाले होंगे|

Card

मेहमानों के लिए ड्रेस कोड 

सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं करना चाहती हैं| लेकिन अपने वेडिंग डे को शानदार बनाने के लिए एक्ट्रेस लगातार काम कर रही हैं| शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए सोनाक्षी ने ड्रेस कोड भी रखा है| एक्ट्रेस के वेडिंग कार्ड में लिखा है कि मेहमानों को फेस्टिव और फॉर्मल कपड़ों में आना है और लाल कपड़ों के लिए साफ मना किया गया है|

यह भी पढ़ें – ब्लैक साड़ी में राशि खन्ना ने ढाया कहर, एक्ट्रेस के स्टाइल ने लोगों को बनाया दीवाना

About Post Author