जहीर से शादी के लिए इस्लाम अपनाएंगी सोनाक्षी सिन्हा, एक्ट्रेस के ससुर ने तोड़ी चुप्पी

KNEWS DESK – सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को होने वाली है| शादी से पहले बीते दिन दोनों की मेहंदी सेरेमनी हुई| कुछ वक्त पहले तक ऐसी अटकलें थीं कि इस शादी से सोनाक्षी का परिवार खुश नहीं है| हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने होने वाले दामाद के साथ सामने आकर सभी अटकलों को ख़ारिज कर दिया| सोनाक्षी और जहीर का धर्म अलग है, ऐसे में सवाल उठ रहा था| कि दोनों की शादी किस रीति-रिवाज से होगी| इसपर जहीर के पिता इकबाल रतनसी ने जवाब दिया है|

सोनाक्षी सिन्हा बदलेंगी अपना धर्म? होने वाले पति जहीर इकबाल के पिता ने कही  ये बात

जहीर के पिता ने दिया जवाब 

एक बातचीत के दौरान जहीर के पिता इकबाल रतनसी ने ये साफ़ कर दिया है कि शादी न तो हिन्दू रीति रिवाज से होगी और न ही मुस्लिम रीति रिवाज से| जहीर के पिता ने कहा कि शादी सिविल मैरिज होगी| फ़िलहाल शादी की प्री वेडिंग सेरेमनी हो रही हैं|

अपना धर्म बदलेंगी सोनाक्षी!

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही है कि सोनाक्षी जहीर से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाएंगी| लेकिन इस बात में कोई सच्चाई नहीं है| जहीर के पिता ने ऐसी सारी अफवाहों को खाजिर कर दिया है| उन्होंने कहा कि ये बकवास है| जहीर के पिता के मुताबिक सोनाक्षी धर्म परिवर्तन नहीं कर रही हैं यहां दिलों का मिलन है, इसमें धर्म का कोई रोल नहीं है|

इकबाल रतनसी ने कहा कि मैं मानवता पर यकीन करता हूं| ईश्वर को हिंदू भगवान कहते हैं और मुस्लिम अल्लाह| पर आखिरकार हम सभी इंसान हैं| मेरी दुआएं जहीर और सोनाक्षी के साथ हैं|”

जहीर के पिता ने ये भी कहा कि सोनाक्षी और जहीर दोनों की शादी उनके कार्टर रोड पर मौजूद बांद्रा वाले घर में हो सकती है|

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़: 70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन, 30 जून तक कर सकते हैं Apply

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.