सोनाक्षी सिन्हा ने अपने हाथों में रचाई जहीर के नाम की मेहंदी, एक्ट्रेस की डायमंड रिंग ने खींचा फैन्स का ध्यान

KNEWS DESK – सोनाक्षी सिन्हा के मायके यानी शत्रुघ्न सिन्हा के घर बीती शाम को शादी से पहले पूजा रखी गयी थी| जहां से कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं| जिसमें से एक में सोनाक्षी सिन्हा के हाथों की मेहंदी की झलक देखने को मिल रही है| एक्ट्रेस की मेहंदी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है|

सोनाक्षी ने रचाई जहीर के नाम की मेहंदी 

सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा के घर रामायण में बीती शाम पूजा रखी गयी थी| जहाँ से सोनाक्षी के साथ साथ शत्रुघ्न और पूनम की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुईं| एक वीडियो में सोनाक्षी पूजा के बाद चलते-चलते पैप्स के लिए V का साइन बनाते और जीभ निकलते हुए पीजे करती नजर आईं| इस वीडियो में एक्ट्रेस के हाथों पर मेहंदी की झलक देखने को मिलती है|

सोनाक्षी की डायमंड रिंग पर टिकी सबकी निगाहें 

सोनाक्षी के हाथों में लगी मेहंदी के साथ ही उनकी डायमंड रिंग भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही थीं| एक्ट्रेस ने मेहंदी के साथ हाथ में बड़ी सी डायमंड रिंग पहनी है| जिसे देखने के बाद फैन्स ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि ये इंगेजमेंट रिंग है| सोनाक्षी और जहीर की शादी से पहले कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं|

शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 23 जून यानी आज शादी नहीं रिसेप्शन पार्टी है जिसमें हम सब शामिल होंगे|

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड : मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने वंदना सिंह लिया तैयारियों जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

About Post Author