इब्राहिम अली खान को डेट कर रही श्वेता तिवारी की बेटी, पिता ने दी अपनी राय, कहा-”मैं खुश हूं और…”

KNEWS DESK- टीवी की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं| उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के लोग दीवाने हो गए हैं| पलक का नाम सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ जोड़ा जा रहा है| दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है| ऐसे में अब श्वेता के पहले पति पलक के पिता राजा चौधरी ने इस पर अपनी राय दी है|

बेटी पलक तिवारी के बारे में बात करते हुए राजा चौधरी ने कहा- वो एक कॉन्फिडेंट लड़की है| वह एक छोटी बच्ची से खूबसूरत लड़की बन गई है| श्वेता ने उसकी बहुत अच्छी परवरिश की है| वो अच्छे से जानती है कि उसे क्या करना है| वह जिम जाती है, खुद को मैनेज रखती है|

उन्होंने आगे कहा- इसके अलावा वह ड्रिंक या स्मोकिंग भी नहीं करती है| श्वेता से अच्छी परवरिश उसे कोई और नहीं दे सकता था| एक व्यस्त और सिंगल मदर होते हुए इतनी अच्छी परवरिश कौन देगा तो अगर किसी ने कोई अच्छा काम किया है तो उसे उसका क्रेडिट मिलना ही चाहिए| उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है|

पलक और इब्राहिम के रिश्ते पर किए गए सवाल को लेकर राजा ने कहा कि इस एज में बच्चों को फैसले लेने की ताकत आ जाती है| उसे जो भी अच्छा लगता है, मैं उसमें खुश हूं| अगर वो खुश है तो मैं खुश हूं और वो दुखी है तो मैं दुखी हूं|

About Post Author