रेड ड्रेस में हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आईं श्रद्धा कपूर, वहीं डैशिंग लुक में दिखे राजकुमार राव

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म स्त्री 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं| फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी| वहीं बीते मंगलवार को दोनों स्टार्स जुहू में नजर आए| जहां से उनका लुक भी सामने आया है|

श्रद्धा कपूर अक्सर अपने साधारण लुक से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस का नया लुक सामने आया है, जिसमें श्रद्धा रेड कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं|इस लुक में श्रद्धा कपूर ने अपने बालों को हल्का कर्ल करके खुले रखना पसंद किया| साथ ही कानों में ईयरिंग्स भी कैरी किए| एक्ट्रेस ने अपने लुक को वाइट हील्स के साथ कंप्लीट किया| इस लुक में अदाकारा बेहद खूबसूरत लगीं|

वहीं एक्टर राजकुमार राव इस दौरान ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक पैंट और ब्राउन कलर की जैकेट पहने नजर आए| साथ ही उन्होंने लुक को स्टाइलिश दिखाने के लिए सनग्लासेज और सिल्वर चेन भी कैरी की|

अब स्टार्स की ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं| राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| इसमें अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और विजय राज भी हैं| फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है|

About Post Author