रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम अगेन’ को लेकर चल रही अफवाहों पर लगाई रोक, स्टार्स के कैमियो पर किया रिएक्ट

KNEWS DESK- अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की चर्चा इन दिनों जोरों पर है, और इसके लिए फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है|  ‘सिंघम’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ के बाद इस फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है|

फिल्म की स्टार कास्ट पर नज़र डालें तो, अजय देवगन के अलावा, इस मूवी में दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान, जैकी श्रॉफ, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और अर्जुन कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे| लंबे समय से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि ये सितारे केवल कैमियो रोल में होंगे, लेकिन अब खुद डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इस पर खुलासा किया है|

सिंघम अगेन' से लीड एक्टर अजय देवगन का फर्स्ट लुक आउट, दहाड़ मारता दिखा बॉलीवुड का 'सिंघम'रोहित शेट्टी ने गलाटा इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म में सभी सितारे न केवल कैमियो कर रहे हैं, बल्कि उनकी भूमिकाएं भी काफी महत्वपूर्ण और मजबूत हैं| उन्होंने स्वीकार किया कि एक ही फिल्म में इतने सारे सितारों को एक साथ लाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था और इससे पहले कभी भी इतनी बड़ी कास्ट किसी फिल्म में एक साथ नजर नहीं आई है| फिल्म की क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान एक मजेदार घटना का भी जिक्र किया गया, जिसमें यह मजाक किया गया कि मुंबई में किसी अन्य फिल्म की शूटिंग नहीं हो रही थी, क्योंकि सभी सितारे ‘सिंघम अगेन’ के सेट पर मौजूद थे|

रोहित शेट्टी ने आगे कहा कि इस फिल्म का निर्माण और उसकी स्टार कास्ट की व्यवस्था करना उनके लिए भी एक कठिन कार्य था, लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म में सभी प्रमुख सितारे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं, न कि सिर्फ कैमियो में|

About Post Author