रितेश- जेनेलिया अपने बच्चों संग एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, कैजुअल लुक में बेहद प्यारी लगीं एक्ट्रेस

KNEWS DESK- बॉलीवुड के मशहूर कपल में से एक अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख अक्सर चर्चा में बने रहते हैं| फैंस को ये कपल बहुत पसंद है| दोनों को एकसाथ देखकर फैंस काफी खुश होते हैं| वहीं रितेश- जेनेलिया को बुधवार यानि आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां कपल अपने दोनों प्यारे बेटों के साथ नजर आया|

 एयरपोर्ट पर नजर आए बॉलीवुड अभिनेता रितेश ने नीले रंग का को-ऑर्ड सेट पहना था| इस दौरान उन्होंने शूज कैरी किये| एक्टर ने अपने लुक को शेड्स के साथ पूरा किया| साथ ही उन्होंने एक काले रंग का बैग पैक भी कैरी किया था|

 

वहीं जेनेलिया देशमुख ने लाइम ग्रीन कलर का को-ऑर्ड सेट पहना| एक्ट्रेस ने अपने लुक को शूज और शेड्स के साथ कम्प्लीट किया|

इस दौरान उन्होंने हरे रंग का बैग पैक भी कैरी किया| कैजुअल लुक में जेनेलिया बेहद प्यारी लग रही थीं| वहीं रितेश भी बेहद डैशिंग लग रहे थे|

सेलेब्स के वर्कफ्रंट की बताएं तो रितेश राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित अजय देवगन और वाणी कपूर के साथ फिल्म ‘रेड 2’ में नजर आएंगे| वहीं जेनेलिया को आखिरी बार शीबा चड्ढा और गजराज राव अभिनीत फिल्म ‘ट्रायल पीरियड’ में देखा गया था, जिसे अलेया सेन शर्मा ने निर्देशित किया था|

About Post Author