रश्मिका मंदाना, अलाया एफ और नेहा धूपिया मुंबई एयरपोर्ट आए नजर, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK- बॉलीवुड सेलिब्रिटी अक्सर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट होते रहते हैं| वहीं इस बार रश्मिका मंदाना, अलाया एफ और नेहा धूपिया मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं हैं| जहां स्टार्स ने अपने लुक से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है| आपको स्टार्स की तस्वीरें दिखाते हैं|

रश्मिका मंदाना मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं हैं| इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट टॉप, ब्लू डेनिम जींस के साथ येलो कैप और व्हाइट शूज में कैरी किया था| उन्होंने ब्लैक हैंडबैग भी कैरी किया हुआ था।

रश्मिका सुकुमार के डायरेक्शन में जल्द ही अल्लू अर्जुन-स्टारर “पुष्पा टू: द रूल” में दिखाई देंगी। ये फिल्म 15 अगस्त को स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं।

अलाया एफ. को अपनी मां पूजा बेदी के साथ ब्लू डेनिम के साथ ग्रे और ब्लू टॉप में देखा गया। उन्होंने ब्लैक हैंडबैग भी लिया हुआ था।पूजा ग्रे कलर के कोऑर्डिनेटेड आउटफिट में नजर आईं। अलाया मौजूदा वक्त में तुषार हीरानंदानी निर्देशित राजकुमार राव-स्टारर “श्रीकांत” में दिखाई दे रही हैं।

नेहा धूपिया ने एयरपोर्ट के लिए कैजुअल लुक चुना। उन्होंने ब्लू शर्ट और ब्लू जॉगर्स के साथ व्हाइट शूज पहने हुए थे। उन्होंने ब्राउन कलर का हैंडबैग भी कैरी किया हुआ था। उन्हें आखिरी बार बेहज़ाद खंबाटा निर्देशित डिज्नी+ हॉटस्टार फिल्म “ए थर्सडे” में देखा गया था।

यह भी पढ़ें – इवेंट में करोड़ों का डायमंड नेकलेस पहनकर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, ग्लैम अवतार में कमाल लगीं एक्ट्रेस

About Post Author