रैपर हनी सिंह को शाहरुख खान ने मारा था थप्‍पड़? हनी सिंह के साथ जुड़े हैं कई विवाद

bollywood desk : यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) पर उनकी पत्‍नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने घरेलू हिंसा का सनसनीखेज आरोप लगाया है। दोनों की शादी को 10 साल हो गए हैं। शालिनी आज हनी सिंह के ख‍िलाफ कोर्ट के दरवाजे पर खड़ी हैं, लेकिन एक वक्‍त वह भी था, जब वह हनी सिंह के बचाव में उतरी थीं। तब चर्चाएं थीं कि शाहरुख खान ने हनी सिंह को थप्‍पड़ मारा था।

रैपर व सिंगर हनी सिंह 15 मार्च को 40 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपने गाने और रैप से लाखों युवाओं को अपना दीवाना बनाया है। लेकिन इसी के साथ वह कई विवादों में भी घिरे रहे हैं। उनकी पत्नी ने उनपर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया था। इसके साथ ही बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान के साथ भी वह कॉन्ट्रोवर्सी में पड़ चुके हैं। हनी सिंह बचपन से ही जागरण में गाया करते थे, लेकिन उनकी किस्मत साल 2011 में आए उनके गाने ‘लख 28 कुड़ी दा’ से चमकी। इसके अलावा उन्होंने कुछ आपत्तिजनक गाने गाए, जिनके कारण उन्हें काफी विवादों में रहना पड़ा।

हनी सिंह ने शाहरुख खान की फिल्म के लिए गाना गाया था, जिसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई। ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के ‘लुंगी डांस’ गाने के बाद शाहरुख खान के साथ सिंगर का उठना-बैठना होने लगा। रिपोर्ट्स हैं कि हनी सिंह ने शाहरुख से कुछ ऐसा कह दिया था, जिससे वह आग बबूला हो गए थे और उन्होंने हनी सिंह को थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि इस खबर को महज अफवाह बताया गया था।

साल 2014 में हनी सिंह इंडस्ट्री से एक दम दूर हो गए थे। तब वह नशे के आदि हो गए थे, उन्होंने खुद बताया था कि बाइपोलर डिसऑर्डर के शिकार हो गए थे। जो एक मेंटल डिजीज है। हनी सिंह ने बताया था कि वह शराब के आदि हो गए थे और वह उस वक्त सो भी नहीं पाते थे।

हनी सिंह अपनी पत्नी शालिनी तलवार से अलग हुए हैं। उन्होंने साल 2011 में शालिनी से शादी की थी, लेकिन कुछ सालों बाद ही दोनों के रिश्ते को लेकर खबरें आने लगीं। शालिनी ने हनी पर मारपीट का आरोप लगाया था। हालांकि सिंगर ने इन आरोपों को निराधार बताया और लंबी लड़ाई लड़ने के बाद अब दोनों अलग हो चुके हैं।

About Post Author