KNEWS DESK – आज 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह होने जा रहा है| इस एतिहासिक दिन का सभी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे| समारोह में बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तिया शामिल होने जा रही हैं| इस ग्रैंड समारोह में शामिल होने के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अयोध्या के लिए निकल चुके हैं|
रविवार की सुबह कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसकी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं|

रणबीर और आलिया के साथ डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी दिखाई दिए| इस दौरान ये तीनों स्टार्स ने पैपराजी के सामने जमकर पोज भी दिए|

व्हाइट धोती-कुर्ता और शॉल में रणबीर कपूर खूब जच रहे थे| तो वहीं आलिया नीले रंग की साड़ी में बेहद सुंदर लग रही थीं|वहीं इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं|
