रणबीर कपूर ने एनिमल के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में स्टेज पर दी रॉक स्टार वाइब्स, गाया फिल्म का सॉन्ग ‘हुआ मैं…’

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं| फिल्म का रिलीज से पहले ही काफी बज देखने को मिल रहा है| ‘एनिमल’ के दमदार ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही इसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब और ज्यादा पीक पर है| फैन्स फिल्म की रिलीज का इंतज़ार नहीं कर पा रहे हैं| वहीं फिल्म की रिलीज से पहले बीते दिन रणबीर कपूर और बॉबी देओल मुंबई में ‘एनिमल’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में शामिल हुए| इस इवेंट के दौरान कपूर और देओल ने जमकर मस्ती की| रणबीर कपूर ने स्टेज पर अपनी फिल्म का गाना ‘हुआ मैं’ भी गाया|

Ranbir Kapoor reveals 2 best songs from Animal haven't released yet - एनिमल  के 2 सबसे अच्छे गाने तो अभी तक रिलीज़ ही नहीं हुए - रणबीर कपूर - The  Lallantop

एनिमल म्यूजिक लॉन्च इवेंट में एक्टर ने दी रॉक स्टार वाइब्स

एनिमल म्यूजिक लॉन्च इवेंट से वायरल हो रहे एक वीडियो में रणबीर कपूर को स्टेज पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ का गाना ‘हुआ मैं’ गाते हुए देखा जा सकता है| इस दौरान रणबीर ने रॉक स्टार वाइब्स देके हुए मंच पर आग लगा दी| वायरल वीडियो में एक्टर ओरिजनल सिंगर राघव चैतन्य के साथ एनिमल फिल्म का गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं|

दुनिया हसीनों का मेला पर रणबीर-बॉबी ने किया डांस

एनिमल म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान, रणबीर और बॉबी देओल ने दुनिया हसीनों का मेला पर जमकर डांस भी किया और अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया|

फिल्म की रिलीज डेट 

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एनिमल में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी ने अहम रोल प्ले किया है| फिल्म एक गैंगस्टर ड्रामा है| हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसमें रणबीर कपूर के इंटेंस लुक ने लोगों के रौंगटे खड़े कर दिए| फिल्म में रणबीर कपूर की बेटे के तौर पर पिता बने अनिल कपूर से बॉन्डिंग दिखाई गई है| ट्रेलर में रणबीर और रश्मिका की रोमांटिक केमिस्ट्री की झलक भी मिली थी| वहीं बॉबी देओल के खूंखार अवतार की झलकभर से हर कोई सहम गया| बॉबी ने फिल्म ने गूंगे का रोल प्ले किया है| मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है|

About Post Author