लाइट ग्रीन साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं रकुल प्रीत सिंह, तस्वीरों पर टिकी फैंस की निगाहें

KNEWS DESK- मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं| एक्ट्रेस की एक्टिंग के साथ- साथ लोग उनकी ख़ूबसूरती के भी दीवाने हैं| रकुल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| आए दिन वो फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें रकुल बला की खूबसूरत लग रही हैं|

रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस लाइट ग्रीन कलर की साड़ी में अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं|

इस लुक में रकुल प्रीत सिंह ने अपने बालों को कर्ल करके खुले रखना पसंद किया| इस दौरान उन्होंने गोल्डन कलर के ईयरिंग्स कैरी किये| हाथों में गोल्डन कलर के बैंगल्स पहने|

रकुल प्रीत सिंह ने इस लुक में मिनिमल मेकअप किया और पिंक कलर की लिपशेड कैरी की| उन्होंने अपने लुक को हील्स के साथ कंप्लीट किया| रकुल प्रीत सिंह ने इस लुक में एक से बढ़कर एक शानदार पोज दिए|

तस्वीरों में एक्ट्रेस की कातिलाना अदाएं सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं| अदाकारा की ये फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं| तस्वीरों पर फैंस कमेंट्स के जरिये रकुल की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author