मां मधु और बेटी मालती संग व्हेल देखने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने शेयर की प्यारी तस्वीरें

KNEWS DESK – प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड में भी अपनी अच्छी पहचान बनाई है| एक्ट्रेस इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर चर्चा में हैं| प्रियंका फिल्म की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं इस दौरान वो अपनी मां मधु और बेटी मालती मेरी के साथ हैं| एक्ट्रेस अपनी शूटिंग से वक़्त निकालकर बेटी को व्हेल दिखाने के लिए भी ले गयीं|

बेटी मालती संग व्हेल देखने निकलीं प्रियंका चोपड़ा 

प्रियंका चोपड़ा ‘द ब्लफ’ की शूटिंग में बिजी चल रही हैं| शूटिंग में बिजी होने के बाद भी एक्ट्रेस अपनी बेटी और परिवार के लिए टाइम निकाल लेती हैं| एक्ट्रेस अपनी बेटी को व्हेल दिखाने के लिए ले गईं हैं|

प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु और बेटी मालती के साथ व्हेल वाचिंग की| इस दौरान प्रियंका और उनकी फैमिली ने शानदार लंच का भी आनंद लिया|

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीरें 

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर बेटी मालती और मां मधु संग व्हेल वाचिंग की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं| बोट से पर्पल कलर के आउटफिट पहने एक्ट्रेस ने खूब सारे पोज दिए| प्रियंका ने व्हेल की मूवमेंट का वीडियो भी शेयर किया है| एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि व्हेल देखना बहुत मजेदार और आसान हो गया है@ क्वींनलैंड  और @सीवर्ल्डक्रुज को धन्यवाद| कैलान और लॉरेन को विशेष बधाई!

यह भी पढ़ें – Union Budget 2024: मिडिल क्लास के लिए वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, नौकरी देने वाली संस्थाओं को मिलेगी सरकारी मदद

About Post Author