पति निक जोनस के साथ वेकेशन पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, बिकिनी में लगीं बेहद शानदार

KNEWS DESK – बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय और व्यक्तित्व से पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका न सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ, बल्कि पर्सनल लाइफ के अपडेट्स भी अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फ्रांस में अपने पति, अमेरिकन सिंगर निक जोनस, और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ छुट्टियों का आनंद लेते हुए कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

प्रियंका और निक का अटूट बंधन

प्रियंका और निक की शादी 2018 में काफी धूमधाम से हुई थी। दोनों की उम्र और धर्म की दीवारें कभी उनके प्यार के बीच नहीं आईं। उनके रिश्ते ने साबित किया है कि प्यार हर बाधा को पार कर सकता है। जनवरी 2022 में प्रियंका और निक सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने और अपनी बेटी मालती मैरी का स्वागत किया। प्रियंका के लिए अपनी बेटी के साथ समय बिताना हमेशा प्राथमिकता रही है, और इसका प्रमाण वेकेशन के दौरान उनकी बेटी के साथ बिताए खूबसूरत पलों से मिलता है।

फ्रांस में प्रियंका का फैशन और मस्ती

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग पूरी की और अब वह अपने परिवार के साथ फ्रांस में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह अपने पति निक और बेटी मालती के साथ समय बिता रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका का ग्लैमरस अंदाज देखते ही बनता है। बिकिनी में क्रूज पर पोज देने से लेकर व्हाइट ड्रेस में स्टाइलिश लुक दिखाने तक, प्रियंका ने एक बार फिर अपने फैशन सेंस से फैंस को प्रभावित किया है।

मालती का क्यूट अंदाज

प्रियंका और निक की बेटी मालती भी इस वेकेशन का पूरा मजा ले रही हैं। कभी अपनी मां के बालों से खेलते हुए, तो कभी अपने डैडी के साथ समंदर का आनंद लेते हुए, ढाई साल की मालती की क्यूटनेस फैंस का दिल जीत रही है। प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “यह सच में किताबों में दर्ज होने वाला है। मेरी जिंदगी के प्यार के साथ एक बेहतरीन ठहराव।”

निक और प्रियंका की रोमांटिक केमिस्ट्री

निक जोनस ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वो अपनी लेडी लव प्रियंका के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों कंबल ओढ़े हुए लिप-लॉक करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक अन्य तस्वीर में निक अपनी बेटी मालती को गोद में लिए हुए हैं। इन तस्वीरों के साथ निक ने लिखा, “एक सपना।” सोशल मीडिया पर इस कपल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

प्रियंका की पर्सनल और प्रोफेशनल बैलेंस

प्रियंका चोपड़ा ने हमेशा अपने काम और परिवार के बीच बेहतरीन संतुलन बनाए रखा है। चाहे वो हॉलीवुड में अपनी फिल्मों की शूटिंग हो या फिर परिवार के साथ समय बिताना, प्रियंका अपने जीवन के हर पहलू को पूरी शिद्दत से जीती हैं। उनकी हालिया तस्वीरें इस बात का प्रमाण हैं कि वे अपने काम और परिवार, दोनों के साथ खुशहाल जीवन बिता रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की फ्रांस वेकेशन की ये झलकियां उनके फैंस के लिए एक खास तोहफा हैं, जो इस कपल की खूबसूरत केमिस्ट्री और फैमिली टाइम को बेहद पसंद कर रहे हैं।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.