नोरा फतेही और रोनित रॉय मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, ट्रेडिशनल लुक में मनीषा कोइराला लगीं बेहद खूबसूरत

KNEWS DESK – बॉलीवुड स्टार्स अपनी एक्टिंग के साथ अपनी अदाओं से फैन्स का दिल जीत लेते हैं| सेलेब्स कहीं भी जाये उनका लुक एकदम परफेक्ट होता है वो चाहे इवेंट में जाये या एयरपोर्ट पर स्पॉट हों, अक्सर अपने लुक से फैन्स का ध्यान खींच ही लेते हैं| इस बार एयरपोर्ट पर मनीषा कोइराला, नोरा फतेही और रोनित रॉय नजर आये हैं| आपको स्टार्स की तस्वीरें दिखाते हैं|

मनीषा कोइराला येलो कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, उन्होंने ग्रे एंड व्हाइट कलर का टोट बैग कैरी किया हुआ था। मनीषा एयरपोर्ट पर अपने फैंस के साथ सेल्फी लेती नजर आईं।

काम की बात करें तो हाल ही में वे संजय लीला भंसाली डायरेक्टिड नेटफ्लिक्स सीरीज “हीरामंडी: द डायमंड बाजार” में नजर आईं थी। इसमें उन्होंने मलिकजान का किरदार निभाया था।

नोरा फतेही को व्हाइट शॉर्ट्स और व्हाइट क्रॉप टॉप में देखा गया। उन्होंने अपने मोनोक्रोम लुक को डार्क ग्रीन एंड व्हाइट ओवरसाइज्ड वर्सिटी जैकेट और पिंक स्लिंग बैग के साथ कंप्लीट किया।उन्होंने अपने लुक को व्हाइट स्पोर्ट शूज और सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया।

वे आखिरी बार कुणाल खेमू डायरेक्टिड कॉमेडी-ड्रामा फिल्म “मडगांव एक्सप्रेस” में नजर आई थीं।

रोनित रॉय पत्नी नीलम सिंह के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। वे व्हाइट टी शर्ट और लाइट ब्लू कलर की डेनिम और क्रीम जैकेट में काफी डेशिंग लग रहे थे। उन्होंने मस्टर्ड कलर का बैकपैक भी कैरी किया हुआ था।

रोनित रॉय को अली अब्बास जफर डायरेक्टिड साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म “बड़े मियां छोटे मियां” में देखा गया था। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं।

यह भी पढ़ें – यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में उमड़ रहा हैं आस्था का सैलाब, सिर्फ 44 दिनों में पहुंचे 9 लाख से ज्यादा श्रद्धालु

About Post Author