मुंज्या की स्टारकास्ट पहुंचीं सिद्धिविनायक मंदिर, देसी अवतार में नजर आये सितारे

KNEWS DESK – हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| वहीं फिल्म की स्टारकास्ट फिल्म का प्रमोशन करने में बिजी है| इसी बीच शरवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे| जहां तीनों ने पूजा अर्चना की| वहीं अब स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं|

हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या'

मुंज्या की स्टारकास्ट मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं| जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं| वहीं फैन्स स्टार्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

शरवरी वाघ

इस दौरान स्टार्स देसी लुक में नजर आ रहे हैं| एक्ट्रेस शरवरी लाइट कलर के पर्पल सूट के साथ मैचिंग धोती पहनी दिखाई दी हैं| एक्ट्रेस गले में दुपट्टे के साथ-साथ भगवान का पटका डाले नजर आईं| शरवरी के हाथों में पूजा की थाली भी दिखाई दे रही है| एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा करने के लिए लाइट मेकअप के साथ बालों को बांध रखा है|

मोना सिंह

मोना सिंह को इस दौरान हरे कलर के कुर्ते के साथ व्हाइट कलर के पलाजों में दिखाई दी हैं| एक्ट्रेस ने गले में दुपट्टे के साथ भगवान का लाल पटका पहना है| एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप के साथ बालों को बांध रखा है| मोना का सिंपल लुक फैन्स को खूब पसंद आ रहा है|

अभय वर्मा

‘मुंज्या’ के चंगुल में फंसे अभय वर्मा भी इस दौरान अपनी टीम के साथ पोज देते नजर आए| एक्टर ने ब्लू कलर की शर्ट के साथ व्हाइट जीन्स और व्हाइट शूज पहने हैं| एक्टर ने गले में लाल पीले कलर का भगवान का पटका पहना है| अभय के लुक को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं|

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

मुंज्या 7 जून, 2024 को सिनेमाघरों दस्तक देगी. फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं|

यह भी पढ़ें – पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं करीना कपूर खान, गीत के अंदाज में डांस करती नजर आईं एक्ट्रेस

About Post Author