मौनी रॉय ने ब्लैक बिकिनी पहनकर लूटा फैंस का दिल, वायरल हुईं एक्ट्रेस की बोल्ड तस्वीरें

KNEWS DESK- मौनी रॉय ने टीवी से लेकर बॉलीवुड में अपने दम पर पहचान बनाई है| आज एक्ट्रेस किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं| मौनी अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने फैशन सेंस और कातिलाना अदाओं को लेकर भी चर्चा में रहती हैं|  वहीं इन दिनों एक्ट्रेस अपने पति सूरज नांबियार संग स्पेनिश बीच पर वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं, जहां से वो लगातार फोटोज फैंस के साथ शेयर कर रही हैं| वहीं अब मौनी ने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्डनेस से भरी तस्वीरों को शेयर कर तहलका मचा दिया है| 

मौनी रॉय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस ब्लैक बिकिनी पहने नजर आ रही हैं| उनकी ये फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं|

तस्वीरों में मौनी रॉय का कर्वी फिगर फ्लॉन्ट हो रहा है| इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बालों को बांधना पसंद किया| इस लुक में मौनी ने एक शानदार कैप भी कैरी की है|

मौनी रॉय ने अपने लुक को ब्लैक शेड्स से पूरा किया| मौनी की इस पोस्ट में उनके साथ पति सूरज नांबियार भी नजर आ रहे हैं| अब एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं|

एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- और जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी चमकते समुद्र तट, या मलबे, या धूल के साथ आगे बढ़ो| यूजर्स कमेंट्स के जरिये लगातार मौनी के पोस्ट पर अपनी राय दे रहे हैं|

About Post Author