कैजुअल लुक में मौनी रॉय मुंबई एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, देखें एक्ट्रेस की तस्वीरें

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर अपने ग्लैम अवतार की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस का बोल्ड लुक फैंस को काफी पसंद आता है| फैंस मौनी का नया लुक देखने के लिए बेताब रहते हैं| वहीं मौनी रॉय को मंगलवार यानी आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां से एक्ट्रेस की तस्वीरें सामने आई हैं|

बॉलीवुड अदाकारा मौनी रॉय मुंबई एयरपोर्ट पर व्हाइट टी-शर्ट और ग्रे डेनिम पैंट पहने नजर आईं| एक्ट्रेस ने इस दौरान अपने बालों को खुला रखना पसंद किया| इस लुक में मौनी रॉय ने ब्राउन कलर के फ्लैट कैरी किये|

एक्ट्रेस ने अपने लुक को शेड्स के साथ कंप्लीट किया, जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थीं| साथ ही उन्होंने एक बेज कलर का हैंडबैग भी कैरी किया हुआ था। मौनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं|

मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही देवांग शशिन भावसार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्लैकआउट’ में नजर आने वाली हैं| एक्ट्रेस के साथ विक्रांत मैसी और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे|

फिल्म ‘ब्लैकआउट’ 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है| फैंस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

About Post Author