दिशा पटानी के बर्थडे पर मौनी रॉय ने लुटाया प्यार, शेयर किया स्पेशल पोस्ट

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दिशा पटानी आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं| आम से लेकर सेलेब्स तक सभी एक्ट्रेस को उनके इस खास दिन पर उन्हें विश कर रहे हैं| वहीं दिशा की बेस्टफ्रेंड और एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी उन्हें काफी खास अंदाज में बर्थडे विश किया है| मौनी ने दिशा के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है|

मौनी रॉय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दिशा पटानी संग स्पेशल मोमेंट शेयर किया है, जिसमें दोनों के बीच गहरी दोस्ती साफ़ देखी जा सकती है| मौनी रॉय ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए दिशा के लिए एक खास नोट भी लिखा| उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मेरे खुशमिजाज, सीधे-सादे और सबसे खूबसूरत प्रिंसपेसा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। दोस्त बनने से पहले भी जिंदगी बहुत अच्छी थी, लेकिन तुम्हारे साथ यह और भी बेहतर हो गई है।

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- तुम्हारे साथ बीता साल बहुत रोमांचकारी, हंसी-मजाक और यात्राओं से भरा रहा, और भी मजेदार यादें बनाने का इंतजार नहीं कर सकती| मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वह हमेशा आपको बेहतरीन आशीर्वाद दें| जल्द ही आप अपने आदर्श अजनबी से मिलें| हमेशा निंजा योद्धा बने रहें जो आप हैं| यह उस बहन के लिए है जो मेरे जीवन में धूप लाती है| जब हम बात करते हैं तो और भी बातें होती हैं|

मौनी रॉय का ये पोस्ट अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| फैंस को दोनों का बॉन्ड काफी पसंद आता है|

About Post Author