एंटीलिया में अनंत-राधिका की शादी से पहले हुई ‘मामेरू सेरेमनी’, जानें क्या है ये रस्म

KNEWS DESK – मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होने वाली है| शादी की तैयारियां शुरू हो गयी हैं| वहीं शादी से पहले के फंक्शन भी शुरू हो गए हैं| ऐसे में मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया दुल्हन की तरह सज चुका है| वहीं बीती रात एंटीलिया में मामेरु रस्म का आयोजन किया गया| इस समारोह में होने वाले दूल्हा- दुल्हन ने ग्रैंड एंट्री की| अनंत-राधिका की मामेरू रस्म में बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की|

मामेरू रस्म में बॉलीवुड सितारों ने की शिरकत

अनंत-राधिका की मामेरू रस्म एंटीलिया में हुई| जहां बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए| इसमें अनु मलिक, जाह्नवी कपूर, शिखर पहाड़िया, रश्मि ठाकरे, वीर पहाड़िया, टीना अंबानी, अनिल अंबानी और कई नामचिन हस्तियां का नाम शामिल है|

नाती-नातिन के साथ मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी ने लाइट पिंक कलर का कुर्ता और गोल्डन नेहरू जैकेट पहना था।

Radhika Merchant Dons Durga Shlok Inscribed Bandhani Lehenga | Radhika ने ममेरू में पहना बंधनी लहंगा
दुल्हन बनने वाली राधिका मर्चेंट ने भी पिंक एंड गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था। उन्होंने मैचिंग चूड़ियों और ज्वैलरी से अपने लुक को पूरा किया।

Nita Ambani And Tina Ambani Sheds Elegance In Anant And Radhika Mameru Ceremony

अनंत अंबानी की नानी और नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल ने पिंक कलर की बांधनी साड़ी और शानदार ज्वैलरी पहनी हुई थी।

ईशा अंबानी का लुक वायरल
बहू श्लोका अंबानी और बेटी ईशा अंबानी ने पति आनंद पीरामल के साथ प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया।

‘मामेरू’ परंपरा

गुजराती में ‘मामेरू’ परंपरा है जो शादी से पहले होती है। इसमें दुल्हन के मामा (मामा) और मौसी के पति (मौसा) शादी से एक दिन पहले दुल्हन के घर जाते हैं। रिवाज के मुताबिक, ‘मामा’ और ‘मौसा’ दुल्हन को पारंपरिक साड़ी, गहने, चूड़ियां, मिठाई, सूखे मेवे उपहार में देते हैं। इन्हें साज-सज्जा की ट्रे में खूबसूरती से लपेटा जाता है। मोसालु गुजराती संस्कृति में शादी से कुछ दिन पहले मनाया जाने वाला पारंपरिक समारोह है। मोसालु में, दूल्हे की मां का परिवार, नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल और उनकी बहन ममता दलाल, उपहारों के साथ जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए घर आती हैं। दूल्हे के मामा और परिवार ने दूल्हा-दुल्हन को “मामेरु” नाम की पारंपरिक उपहारों का एक सेट भेंट किया| समारोह में नीता अंबानी का परिवार मौजूद था।शादी का जश्न दो जुलाई को शुरू हुआ, जिसमें अंबानी परिवार आयोजित 50 वंचित जोड़ों की सामूहिक शादी हुई।

यह भी पढ़ें – Bigg Boss OTT 3: मुनीषा ने की पौलोमी के गुस्से की आलोचना, कहा- ‘उन्हें अपनी छवि के बारे में सोचना चाहिए था…’

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.