50 की उम्र में 25 जैसी फिट हैं मलाइका अरोड़ा, एक्ट्रेस ने ग्लैमरस अवतार से उड़ाए फैन्स के होश

KNEWS DESK – बॉलीवुड की सुपरमॉडल और डांसर मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में मलाइका बिकिनी में समंदर किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं। उनकी फिटनेस और ग्लैमरस अंदाज ने सभी को हैरान कर दिया है, खासकर जब यह जानकर कि मलाइका अब 50 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनकी फिटनेस और खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है।

वेकेशन पर मलाइका अरोड़ा, बरपा रहीं कहर

वेकेशन पर मलाइका का ग्लैमरस अंदाज

मलाइका अरोड़ा इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। इस वेकेशन से उन्होंने अपने फैंस के लिए कुछ खास पलों को वीडियो के रूप में साझा किया है। वीडियो में वह समंदर किनारे बिकिनी में नजर आ रही हैं, कभी जूस का आनंद ले रही हैं तो कभी धूप में नहाते हुए हुस्न की बिजलियां गिरा रही हैं। उनकी फिटनेस देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता कि वह 50 साल की हो चुकी हैं। वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, और उनके फैंस उनकी फिटनेस के दीवाने हो गए हैं।

मलाइका अरोड़ा ने दिखाया बिकिनी वीडियो

 मलाइका की फिटनेस ने किया इंस्पायर

मलाइका के इस वीडियो पर फैंस ने भरपूर प्यार लुटाया है। वीडियो पर हजारों की संख्या में कमेंट्स देखने को मिले, जहां लोगों ने उनकी फिटनेस और आत्मविश्वास की तारीफ की। एक फैन ने लिखा, “मलाइका हमें इंस्पायर करती हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है।” वहीं, एक और यूजर ने कहा, “मलाइका सच में फिटनेस की मल्लिका हैं।” एक अन्य फैन ने लिखा, “मलाइका इतनी मजबूत महिला हैं कि वह अकेले ही काफी खुश हैं।”

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की अफवाहें: क्या सच है?

हालांकि, मलाइका की पर्सनल लाइफ भी पिछले कुछ समय से चर्चा में रही है। अर्जुन कपूर के साथ उनके ब्रेकअप की खबरें काफी समय से आ रही हैं। हाल ही में एक इवेंट में दोनों का एक-दूसरे को नजरअंदाज करना इस बात की पुष्टि कर रहा है कि उनके बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन अब तक मलाइका या अर्जुन की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अर्जुन कपूर संग हो गया मलाइका का ब्रेकअप

मलाइका की सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी

मलाइका अरोड़ा न केवल अपनी फिल्मों और टीवी शोज के लिए जानी जाती हैं, बल्कि वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 18.9 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जो उनके हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। मलाइका का यह ग्लैमरस वीडियो उनके फैंस के बीच एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया है, और उनके इस अंदाज ने सभी को दंग कर दिया है।

मलाइका अरोड़ा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स

About Post Author