बॉसी लुक में पति संग नजर आईं माधुरी दीक्षित, वहीं कैजुअल लुक में दिखे आदित्य सील, देखें सेलेब्स की तस्वीरें

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने लुक को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं| वहीं आज एक्ट्रेस को और आदित्य सील को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां से सेलेब्स की तस्वीरें सामने आई हैं|

बॉलीवुड स्टार माधुरी दीक्षित को एयरपोर्ट पर अपने पति डॉ. श्रीराम माधव नेने के साथ सफेद टी-शर्ट और सफेद ट्राउजर के साथ लाल जैकेट, व्हाइट शूज पहने देखा गया|

इस दौरान एक्ट्रेस ने शेड्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया| साथ ही उन्होंने लाल हैंडबैग भी कैरी किया हुआ था| वहीं श्रीराम माधव ने काले रंग की पोलो टी-शर्ट, नीली ट्राउजर और काले जूते पहने हुए थे|

माधुरी दीक्षित के काम की बात करें तो वह अपनी फिल्मों  दिल तो पागल है, देवदास,  हम आपके हैं कौन, दिल, डेढ़ इश्किया और कई अन्य फिल्मों के लिए लोकप्रिय हैं|

आदित्य सील को काले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की डेनिम के साथ नीले और सफेद रंग की टोपी और सफेद जूते पहने हुए एयरपोर्ट पर देखा गया| साथ ही उन्होंने पीले रंग का बैकपैक भी कैरी किया हुआ था|

आदित्य सील मुदस्सर अजीज द्वारा लिखित और निर्देशित आगामी फिल्म “खेल खेल में” में नजर आएंगे| यह फ़िल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी|

About Post Author