बिंदास लुक में नजर आईं कृति सेनन, वहीं नेहा शर्मा की स्माइल पर फिदा हुए फैंस, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं| वहीं एक्ट्रेस नेहा शर्मा भी अपने बुल्ड लुक को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस को दोनों सेलेब्स का लुक काफी पसंद आता है| वहीं दोनों स्टार्स को गुरुवार यानी आज बांद्रा में स्पॉट किया गया, जहां से सेलेब्स की तस्वीरें सामने आई हैं|

तस्वीरों में कृति सेनन को ग्रीन स्वेटशर्ट के साथ डेनिम शॉर्ट्स पहने देखा गया| इस दौरान उन्होंने व्हाइट फ्लिप-फ्लॉप पहना हुआ था| एक्ट्रेस ने अपने लुक को शेड्स से पूरा किया|

वर्कफ्रंट की बताएं तो हाल ही में कृति सेनन को राजेश ए. कृष्णन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘क्रू’ में एक्ट्रेस करीना कपूर खान और तब्बू के साथ देखा गया था| ये फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है|

वहीं नेहा शर्मा को बांद्रा में जिम के बाहर देखा गया, उन्होंने फुल स्लीव्स वाली व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्राउन कलर की जिम पैंट पहनी हुई थी| साथ ही उन्होंने स्पोर्ट शूज पहने थे| इस दौरान एक्ट्रेस ने भूरे रंग का टोट बैग भी कैरी किया हुआ था|

काम की बात करें तो, नेहा शर्मा को आखिरी बार कुशन नंदी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ में देखा गया था| इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और निक्की तंबोली भी हैं|

About Post Author