मुंज्या पर नहीं पड़ा कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन का कोई असर, शरवरी वाघ की फिल्म ने की शानदार कमाई

KNEWS DESK – शरवरी वाघ की हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है| ये भारत की पहली सीजीआई फिल्म बताई जा रही है। मुंज्या को फैन्स से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है|फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है| फिल्म ने अपना बजट भी निकाल लिया है| और अभी भी शानदार कमाई कर रही है| वहीं फिल्म के आठवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है|

बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'मुंज्या' का खौफ, चौथे दिन फिल्म ने छापे इतने करोड़,  तगड़ा है अब तक का टोटल कलेक्शन - News18 हिंदी

मुंज्या को फैन्स से मिला रिस्पांस 

आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित फिल्म “मुंज्या” में इसी नाम के पौराणिक प्राणी की कहानी है| फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। मुंज्या में मोना सिंह ने अहम रोल निभाया है| इसके अलावा अभय वर्मा की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है| फिल्म का बजट 30 करोड़ है जिसे फिल्म ने निकाल लिया है लेकिन अभी भी फिल्म बेहद शानदार कमाई कर रही है|

मुंज्या का आठवें दिन का कलेक्शन

मुंज्या ने रिलीज के पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया है| ओपनिंग डे पर फिल्म ने 4 करोड़ का बिज़नेस किया| वहीं रिलीज के पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 35.5 करोड़ कमाए थे| वहीं अब मुंज्या के आठवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है फिल्म ने आठवें दिन 3.35 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया है| वहीं अब मुंज्या का टोटल कलेक्शन  38.65 करोड़  रुपए हो गया है| वहीं बीते शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन रिलीज हुई थी जिसे बाद ये कयास लगाये जा रहे थे कि मुंज्या की रफ़्तार में कमी आएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं मुंज्या पर चंदू चैंपियन का कोई असर नहीं पड़ा| फिल्म अभी भी अच्छा कलेक्शन कर रही है|

स्टारकास्ट 

मुंज्या में अभय वर्मा, मोना सिंह, शरवरी और सत्यराज ने अहम भूमिका निभाई है| इसके साथ ही फैन्स को वरुण धवन के कैमियो की भी झलक देखने को मिली|

यह भी पढ़ें – ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं दिव्यांका त्रिपाठी, एक्ट्रेस की स्माइल पर फिदा हुए फैन्स

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.