करीना कपूर के भाई आदर जैन ने गर्लफ्रेंड से की सगाई, समंदर किनारे अलेखा आडवाणी संग हुए रोमांटिक

KNEWS DESK – बॉलीवुड अभिनेता और राज कपूर के नाती, आदर जैन ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ सगाई कर ली है। यह खबर फिल्म इंडस्ट्री में तेजी से वायरल हो रही है और उनके फैंस इस नए जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। आदर जैन और अलेखा आडवाणी की प्रेम कहानी बॉलीवुड के लिए एक नई और ताजगी भरी कहानी के रूप में सामने आई है।

Hero Image

समंदर किनारे किया प्रपोज

आदर जैन ने अपनी लेडी लव अलेखा आडवाणी को समंदर किनारे बेहद रोमांटिक अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया। आदर ने घुटनों के बल बैठकर, लाइट से सजे हुए हार्ट शेप के अंदर “Marry Me” (मुझसे शादी करोगी) के संदेश के साथ अलेखा को अंगूठी पहनाई। इस खास मौके की तस्वीरें आदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अलेखा येलो कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, और दोनों के बीच की केमिस्ट्री उनके गहरे प्यार को बयां कर रही है।

https://www.instagram.com/p/C_Yai8uzsMV

आदर की पहली क्रश हैं अलेखा

आदर जैन ने अपनी सगाई की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेरी पहली क्रश, मेरी बेस्ट फ्रेंड और अब मेरी फॉरएवर।” इस पोस्ट के साथ आदर ने रिंग और हार्ट इमोजी भी शेयर की। आदर के इस पोस्ट के बाद उनके करीबी रिश्तेदार और बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें बधाई दी। करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर, और शनाया कपूर समेत कई सेलिब्रिटीज ने इस नए जोड़े को शुभकामनाएं दी हैं।

तारा सुतारिया से रिश्ते का अंत

इससे पहले, आदर जैन अभिनेत्री तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे। दोनों ने साल 2020 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था और तारा अक्सर जैन और कपूर परिवार के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में देखी जाती थीं। हालांकि, जनवरी 2023 में आदर और तारा के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं, जिसने सभी को चौंका दिया। ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद, आदर ने नवंबर 2023 में पहली बार अलेखा आडवाणी के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया।

About Post Author